झांसी के पचकुइयां माता मंदिर में चैत्र नवरात्रि की पहले दिन जल चढ़ाने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धाल मां के दर्शन के लिए पहुंचने लगे। बताया जाता है कि यहां पांच कुओं की वजह से इस मंदिर का नाम पंचकुइयां पड़ा है। महारानी लक्ष्मीबाई यहां पर पूजा अर्चना करने के लिए आती थी।