फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: झांसी में प्रशासन ने डुगडुगी पिटवाकर सपा के पूर्व विधायक की 20 करोड़ से अधिक की संपत्ति कर दी कुर्क

दीपक महाजन Updated Sat, 13 Dec 2025 06:44 PM IST

गरौठा से पूर्व विधायक दीप नारायण यादव के खिलाफ शिकंजा कसते हुए पुलिस ने उनकी 20 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर ली। शनिवार दोपहर सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम की अगुवाई में पहुंची पुलिस टीम ने कारगुवा स्थित उनके प्लॉट पर कुर्की संबंधी बोर्ड लगाया। इसके पहले पुलिस बल ने डुगडुगी पिटवाकर इस जमीन की कुर्क हो जाने का ऐलान किया। पुलिस ने कुर्क की हुई जमीन की हदबंदी करके वहां कुर्की संबंधी नोटिस भी चश्मा नोटिस भी लगा दिया। पूर्व विधायक के खिलाफ मोंठ थाने में डकैती एवं रंगदारी मांगने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज है। इसके बाद से पूर्व विधायक को पुलिस तलाश करने में जुटी है। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति का कहना है कि आगे भी कुर्की कार्यवाही की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें