फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने तीन गांवों में साइबर ठगी का नेटवर्क पकड़ा, 30 से अधिक लिए गए हिरासत में

कटेरा थाना क्षेत्र के तीन गांवों में चल रहे साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने शुक्रवार रात भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने मौरयाना, खैरयाना और कडोर गांव में छापा मारकर 30 से अधिक महिला-पुरुषों को पकड़ लिया। इनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को मौके से ठगी में इस्तेमाल होने वाले बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, राउटर, पुलिस के सायरन समेत अन्य वस्तुएं बरामद की हैं। अपर पुलिस अधीक्षक अरीबा नोमान के मुताबिक कटेरा थाना क्षेत्र के मौरयाना, खैरयाना और कडोर गांव साइबर अपराध के हॉट स्पॉट के तौर पर चिह्नित किए गए थे। पुलिस पिछले करीब एक महीने से इन गांवों पर नजर रख रही थी। भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र और केंद्रीय जांच एजेंसियों से भी इनपुट जुटाए गए। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार रात गोपनीय तरीके से कार्रवाई की योजना तैयार की। कार्रवाई के लिए शहरी क्षेत्र के थानों से पुलिस बल बुलाया गया। अभियान में शामिल पुलिसकर्मियों को भी कार्रवाई की जानकारी पहले से नहीं दी गई थी। शुक्रवार रात अचानक पुलिस टीमों ने तीनों गांवों को चारों तरफ से घेर लिया।एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस के अचानक पहुंचने से गांवों में खलबली मच गई। पुलिस अधिकारी बनकर करते थे धमकी देकर ठगी पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गिरोह के सदस्य एफआईआर दर्ज कराने वाले पीड़ितों के मोबाइल नंबर और अन्य जानकारी हासिल करते थे। इसके बाद पुलिस अधिकारी या जांच एजेंसी का कर्मचारी बनकर पीड़ितों को फोन करते और धमकाकर ठगी करते थे। पूछताछ में साइबर ठगी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और उनके तौर-तरीकों के बारे में भी जानकारी मिलने की उम्मीद है। पुलिस कार्रवाई के बाद तीनों गांवों से पकड़े गए 30 से अधिक महिला-पुरुषों को कटेरा थाने लाया गया है। उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस बरामद मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें