फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: विकासखंड बंगरा की ग्राम पंचायत कगर की बदहाली का वीडियो

विकासखंड बंगरा की ग्राम पंचायत कगर में ग्रामीणों का कदम-कदम पर समस्याओं से सामना होता है। सड़कों की दशा यहां खराब है और जलापूर्ति भी यहां लड़खड़ाई हुई है। छुट्टा जानवर भी गांव में जहां-तहां नजर आ जाते हैं। इसके अलावा ग्रामीणों को अन्य सुविधाओं की भी दरकार है। ग्राम पंचायत कगर में गोशाला बनी हुई है। इसके बावजूद, ग्रामीणों को छुट्टा पशुओं से निजात नहीं मिल पाई है। गांव की गलियों से लेकर खेतों की पगडंडियों तक छुट्टा पशुओं की आवाजाही बनी रहती है। अपनी फसलों को पशुओं से बचाना किसानों के लिए चुनौती बना रहता है। गांव में लोगों के घरों में नल तो लगे हुए हैं, लेकिन उनसे नियमित रूप से पानी की आपूर्ति नहीं होती है। नलों में पानी न आने की स्थिति में ग्रामीणों को हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें