फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: झूठी आन की खातिर बहन और उसके प्रेमी का हत्यारोपी गिरफ्तार, जान लेने के बाद भाई ने पैर छूकर मांगी थी माफी

एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि 8 तारीख को थाना लहचूरा में करीब 20 साल के व्यक्ति का शव मिला था। शिनाख्त में इसकी पहचान विशाल अहिरवार के रूप में हुई थी। छानबीन में पता चला कि एक लड़की के साथ प्रेम-प्रसंग था। लड़की के भाई अरविंद और उसके मित्र प्रकाश प्रजापति दोनों ने मिलकर षड्यंत्र रचा और सरकारी नौकरी दिलाने के बहाने उसको नदी के किनारे ले जाकर मार दिया था। अगले दिन बहन को जब पता चला तो उसने विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद अरविंद ने अपनी बहन को बहाने से सुनसान जगह ले जाकर उसके सीने पर बैठकर गला दबा दिया। घटना रक्षाबंधन के दिन हुई है। सुबह अरविंद ने बहन से राखी बंधवाई और शाम वारदात को अंजाम दे दिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मारने के बाद बहन के पैर छूकर नमन किया और चला गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें