फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: ज्वेलर्स की दुकान से चुराई साेने की अंगूठी, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई वारदात

चमनगंज किराना बाजार स्थित ज्वेलर्स की दुकान पर अंगूठी खरीदने पहुंचे पुरुष व महिला ने 50 हजार रुपये की सोने की अंगूठी चोरी कर ली। दुकानदार को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने दोनों की तलाश में पूरा बाजार खंगाल डाला, लेकिन उनका सुराग नहीं मिला। हालांकि, घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। लेकिन, संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। सीपरी बाजार थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें