फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी दोस्त पुलिस: छात्राओं ने महिला थाने पहुंचकर समझा पुलिस के कामकाज का तरीका

अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले शुक्रवार को दोस्त पुलिस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। खाती बाबा स्थित माउंट लिट्रा जी स्कूल की छात्राओं ने महिला थाने पहुंचकर पुलिस के कामकाज के तरीके को समझा। उनको साइबर अपराध से बचने के तरीके समेत मिशन शक्ति के बारे में बताया गया। पुलिस अफसरों ने छात्रों को समझाया कि किसी मुश्किल में फंसने पर सबसे पहले मदद के लिए पुलिस आती है, ऐसे में डरने के बजाय उसे दोस्त समझने की जरूरत है। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने मिशन शक्ति के बारे में बताते हुए कहा कि महिला अपराधों को लेकर कानून काफी संवेदनशील है। खास तौर से महिलाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर है। किसी परेशानी होने पर उस नंबर पर फोन करके मदद ली जा सकती है। एंटी रोमियो स्क्वायड के बारे में बताते हुए कहा, इसमें शिकायत करने वाली छात्राओं के नाम एवं पहचान उजागर नहीं होती। साइबर अपराध से बचने के लिए भी कई टिप्स दिए। अपर नगर मजिस्ट्रेट अजय कुमार यादव ने भी छात्राओं को सरकार की ओर से छात्राओं के लिए चलाई जा रही तमाम योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने छात्राओं को सशक्त बनने के लिए आत्मरक्षा के गुर भी सीखने की सलाह दी। छात्राओं को एफआईआर दर्ज होने की प्रक्रिया समझाई गई। उनको थाने का जीडी कक्ष, कंप्यूटर रूम, थाना प्रभारी कार्यालय भी दिखाया गया। आखिरी में सीओ सिटी एवं अपर नगर मजिस्ट्रेट ने छात्राओं के सवाल के जवाब दिए। इस दौरान विद्यालय से सबा सिद्दिकी, रागिनी श्रीवास्तव, अमरजीत समेत अन्य मौजूद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें