यूजीसी के नए नियमों के विरोध में बुधवार को कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन हुए। विधि छात्र हाथों में पोस्टर लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने नए नियमों पर विरोध जताया। नाराज छात्रों ने इसे तत्काल से वापस लिए जाने की मांग की। छात्रा सोनम चौहान ने कहा कि इससे सामान्य जाति एवं आरक्षित वर्ग के छात्रोें के बीच टकराव की स्थिति बनेगी। इसे तत्काल से खत्म किए जाने की आवश्यकता है। इसी तरह ग्रामीण इलाकों में भी प्रदर्शन हुआ। टहरौली, बंगरा आदि इलाकों में नाराज लोगों ने प्रदर्शन किया।