फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: कुत्ता बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से जीजा-साले घायल, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

रक्सा के पुनावली मार्ग में अचानक से कुत्ता के सामने आ जाने से ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस वजह से जीजा-साले चोटिल हो गए। उनको अस्पताल ले जाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुनावली के आकाश राजपूत रविवार को अपने साले आकाश के साथ किसी काम से ट्रैक्टर से जा रहा था। कोटखेरा गांव के सामने पहुंचने पर अचानक सड़क के बीच कुत्ता आ जाने से उसने ट्रैक्टर में ब्रेक लगाया। इससे ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। दोनों ही उसके नीचे दब गए। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने किसी तरह उनको बाहर निकाला। परिवार के लोगों ने उनको अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें