मऊरानीपुर में शुक्रवार को तहसील कार्यालय से चंद कदमों की दूरी पर स्थित एक विद्युत ट्रांसफार्मर भीषण गर्मी और ओवरलोड के चलते आग का गोला बन गया। इस घटना में जहां दमकल विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हुए, वहीं एक लाइनमैन की जांबाजी ने एक बड़े हादसे को टाल दिया। दमकल विभाग को सूचना देने के बाद भी करीब आधे घंटे तक मौके पर नहीं पहुंच सकी। इस दौरान आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लाइनमैन महेश ने साहस दिखाते हुए जान जोखिम में डालते हुए कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।