फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: झांसी में गाय को बचाया, कुएं में गिरी तो लोगों ने गो सेवकों को बुलाया, घंटों रेस्क्यू कर बाहर निकाला

अनुज कुमार Updated Thu, 12 Jun 2025 05:00 PM IST

नगर के गो सेवकों की टीम ने एक बार फिर काफी मेहनत करके एक अन्ना जानवर की जान बचाई है। उनके इस प्रयास की नगर वासियों ने काफी प्रसंशा की है। बुधवार की रात एक अन्ना गाय राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम बम्होरीसर स्थित पेट्रोल पम्प के पीछें एक कुएं में गिर गई थी। सुबह जब आसपास के लोगों ने उसे कुएं में देखा और उसकी सूचना गो सेवकों को दी। जानकारी मिलते ही संदेश चतुर्वेदी जिला गौरक्षा प्रमुख बजरंग दल, शिवम दुबे, राजकुमार झा, सत्यम बजरंगी, सुकदेव प्रजापति, वीरन कश्यप, शिवराज रैकवार, राहुल रैकवार, विजय रैकबार, अजय रैकवार (शैम्पू) छोटू रैकवार आदि अपनी अपनी बाइकों से मौके पर गए और फिर रस्सी डाल कर कुए में उतर कर गो माता को बाहर निकाला। उनके इस कार्य की नगर वासियों ने काफी प्रशंसा की है। बताते चले कि गो सेवकों की यह टीम नगर एवं क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से अन्ना जानवरों की सुरक्षा एवं उनके उपचार का नि:शुल्क प्रबध करती आ रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें