फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में कनेक्शन कटने के डर से बिजली बिल जमा करने पहुंच रहे उपभोक्ता

कनेक्शन कटने के डर से ही सही, उपभोक्ता अब बकाया बिल जमा करने में रुचि लेने लगे हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि तीन दिन में ही दोगुना से ज्यादा राजस्व विभाग के पास पहुंच गया। आने वाले दिनों में इसमें इजाफा की संभावना है। बिजली विभाग की ओर से 2024 में प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाने की योजना शुरू की गई थी। इसके साथ ही 13 मार्च 2026 को यह व्यवस्था कर दी गई थी कि जीरो बैलेंस होने पर घरों की बिजली काट दी जाएगी। इस डर या असुविधा से बचने के लिए बिजली बिल जमा करने में लोगों की रुचि बढ़ गई है। 12 मार्च तक जहां झांसी जोन में 3 करोड़ 43 लाख रुपये बिजली बिल के रूप में जमा हुए थे। वहीं, 16 मार्च को यह राशि बढ़कर 7.60 करोड़ के पार चली गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें