बृहस्पतिवार को सीजीएसटी कार्यालय पर ताला लटका रहा। अफसरों के फोन भी बंद रहे। सीबीआई ने बुधवार को 70 लाख रुपये के रिश्वत मामले में सीजीएसटी की महिला अफसर के साथ पांच लोगों को गिरफ्तारी किया था। इससे बाद से शहर में सनसनी फैल गई थी। बुधवार को भी कार्रवाई से सीजीएसटी कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा था। आज भी कोई कर्मचारी कार्यालय नहीं पहुंचा।