फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: यूपी पुलिस का सिपाही खिलाता था सट्टा, इस फ्लैट से सोने-चांदी के बिस्किट सहित कैश बरामद

झांसी में तैनात सिपाही ऑनलाइन सट्टा गैंग चला रहा था। इस मामले में भाजपा नेता आशीष उपाध्याय सहित और भी लोगों के नाम आए हैं। पुलिस ने राॅयल सिटी के एक फ्लैट से बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के बिस्किट के साथ नगदी बरामद की है। मौके से दो युवतियों को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं, सिपाही रजत को सस्पेंड कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। सीपरी बाजार पुलिस द्वारा ऑनलाइन सट्टे की सूचना पर रॉयल सिटी के फ्लैट से दाे युवतियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक करोड़ 46 लाख की कीमत के सोने के बिस्किट, करीब 11 लाख कीमत के चांदी के बिस्किट एवं 18,92,300/- रुपये नगद, 01 लैपटॉप, 12 मोबाइल फोन तथा सट्टा संबंधी रजिस्टर बरामद किए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें