फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजला गोलीकांड: हत्यारोपियों के घर के बाहर पहुंचा बुलडोजर...मकान समेत आसपास की कराई जा रही नापजोख

अरविंद यादव हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में अभी तक खाली हाथ रही पुलिस शनिवार को जेसीबी के साथ भोजला गांव पहुंची। पुलिस अफसरों के मुताबिक, गांव के स्थानीय लोगों ने पूर्व प्रधान रिंकू यादव पर सड़क की सार्वजनिक जगह पर कब्जा जमाकर दुकान एवं मकान बनाने का आरोप लगाया। इसकी जांच पड़ताल के लिए शनिवार शाम सीओ लक्ष्मीकांत गौतम राजस्व टीम के साथ गांव जा पहुंचे। यहां पुलिस टीम ने राजस्व टीम के साथ हत्यारोपियों के मकान समेत आसपास की सड़क की नापजोख कराई। पुलिस अफसरों का कहना है टीम की रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई होगी। अगर सड़क की जमीन पर कब्जा मिला, तब वह निर्माण भी ध्वस्त होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें