फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ागांव में आंधी का कहर, पेड़ के नीचे दबकर पांच भैंस की मौत

बड़ागांव इलाके में तेज आंधी-पानी से कई पेड़ धराशायी हो गए। इससे पशुधन की भी व्यापक हानि हुई है। बड़ागांव के दुनारा गांव निवासी विवेक कुशवाहा ने बताया कि तेज आंधी की वजह से गांव के कई पेड़ गिर गए। उस दौरान उनकी भैंस बाहर बंधी थी। भैंस पर ही पेड़ गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। गांव के पास हरिशंकर कुशवाहा की भैंस भी पेड़ के नीचे दबने से मर गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव में पांच भैंस की मौत पेड़ के नीचे दबने से हुई। वहीं, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक दिनेश कुमार की कार भी कार क्षतिग्रस्त हो गई। पेड़ गिरने से कई घर भी क्षतिग्रस्त हो गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें