फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राख से आधी हुई पारीछा बांध की क्षमता, बुंदेलखंड के भविष्य पर संकट, भानू सहाय जाएंगे एनजीटी

पारीछा बांध क्षेत्र में सामने आए राख के टापू के मामले को लेकर बुंदेलखंड राज्य निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय ने प्रशासन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पारीछा थर्मल पावर हाउस के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, क्योंकि उनकी लापरवाही से नदी का स्वरूप बदल गया है और बांध की जल भंडारण क्षमता प्रभावित हुई है। भानू सहाय ने आरोप लगाया कि राख के लगातार जमा होने से बांध की पानी संग्रहण क्षमता लगभग आधी रह गई है। उन्होंने कहा कि यदि जल स्तर और कम हुआ तो दो से तीन अन्य राख के टापू भी सामने आ सकते हैं। उन्होंने सिंचाई विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि विभाग का दायित्व था कि मौके का निरीक्षण कर समय रहते कार्रवाई करता, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। उन्होंने कहा इसी तरह स्थिति बनी रही तो आने वाली पीढ़ियों को जल संकट का सामना करना पड़ेगा। भानू सहाय ने कहा कि इस मामले को राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) में उठाया जाएगा और जनता के धन का जो दुरुपयोग हुआ है उसके लिए दोषियों से इसकी वसूली कराई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें