फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन में आयोजित रिक्रूटों की भव्य पासिंग आउट परेड में एडीजी ने आरक्षियों का बढ़ाया हौसला

595 महिला सिपाहियों के साथ 1081 आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बन गए। इनमें 586 रिक्रूट पीएसी के भी शामिल हैं। रविवार सुबह पुलिस लाइन एवं पीएसी ग्राउंड में भव्य समारोह के दौरान इन रिक्रूटों की भव्य पासिंग आउट परेड आयोजित हुई। परिजनों की मौजूदगी और उनकी तालियों के बीच प्रशिक्षु आरक्षियों ने बेहतर कदम ताल के साथ परेड की। मुख्य अतिथि के तौर पर एडीजी आलोक कुमार ने आरक्षियों का हौसला बढ़ाया। एसएसपी ने नवनियुक्त आरक्षियों को कर्तव्य परायण की शपथ दिलाई। सुबह आठ बजे से पासिंग आउट परेड आरंभ हुई। पुलिस लाइन परिसर रंग-बिरंगे फूल एवं गुब्बारों से सजा था। मैदान को सुंदर रंगोली से सजाया गया था। एडीजी आलोक कुमार एवं एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने फूलों से सजी खूबसूरत जिप्सी में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। कमांडर तनु शर्मा, नेहा एवं मोनिया ने परेड की अगुवाई की। इसके बाद दस अलग-अलग टुकड़ियों ने सधे अंदाज में कंधे से कंधे मिलाते हुए मार्च पास्ट किया। मंच के समीप पहुंचने पर इन टुकड़ियों का दर्शकों ने तालियों से स्वागत किया। एडीजी आलोक कुमार ने नव प्रशिक्षुओं के अनुशासन की सराहना करते हुए भविष्य में इसी तरह अनुशासित रहने की नसीहत दी। कहा, पुलिस बल में महिलाओं की संख्या बढ़ने से महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा मिलेगा। थाने महिलाओं के लिए पहले से बेहतर बनेंगे। इस दौरान एसीपी अरीबा नोमान, एसपी आरए डॉ. अरविंद कुमार, सीओ लाइन रामवीर सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन नीति शास्त्री ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें