फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सड़क हादसे में हुई आबान की मौत के बाद झांसी पहुंचा भाई अहजम, प्रशासन से की यह अपील

आबान अहमद का भाई अहजम झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचा। अहजम ने प्रशासन से अपील की उसके भाइयों को मिट्टी में आने दिया जाए। मृतक आबान पांच भाईयों में सबसे छोटा था। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक भीषण सड़क दुर्घटना में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद और उसके दोस्त सोनू की गुरुवार को दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब उनकी कार अनियंत्रित होकर एक डिवाइडर से जा टकराई। इस दुर्घटना में वाहन में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सुबह करीब 10:30 बजे दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। शुरुआती जांच के अनुसार, कार चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया था, जिसके परिणामस्वरूप वाहन डिवाइडर से टकरा गया। इस हादसे में दो लोगों की मृत्यु हुई, जबकि तीन अन्य घायल हुए। मृतकों की पहचान प्रयागराज निवासी आबान अहमद और राजा के बेटे सोनू के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार, आबान अहमद झांसी में अपने भाई से मिलने के लिए जा रहा था, जो वर्तमान में झांसी जेल में बंद हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें