रानीपुर में जैन धर्म के पावन पर्व श्रुत पंचमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिससे बड़ी संख्या में जैन समाज के महिला पुरुषों ने भाग लिया। शोभा यात्रा बाजार के दिगंबर जैन मंदिर से शुरू हुई। यह यात्रा मुनि श्री हेमदत्त सागर एवं मुनि श्री इंद्र दत्त सागर महाराज के सानिध्य में निकाली गई। जो विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी।