फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री कृष्ण आदर्श इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

जनपद के विद्यालयों में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। श्री कृष्ण आदर्श इंटर कॉलेज में आन-बान और शान से तिरंगा फहराया गया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और विद्यार्थियों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों, भाषणों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के वीरों की गाथा को जीवंत कर दिया। बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक अभिनय प्रस्तुत कर मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रस्तुतियों के दौरान पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का संदेश भी दिया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के महत्व से अवगत कराते हुए देश की प्रगति में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें