झांसी। शहर के सिद्ध की बगिया स्थित लक्ष्मी तालाब के शिव मंदिर में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोर मंदिर का घंटा और दानपात्र में रखी नकदी चोरी कर ले गए। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में आक्रोश है। मंदिर के सेवादार अतुल मुदगिल ने बताया कि सुबह मंदिर पहुंचने पर चोरी की जानकारी हुई। मंदिर का घंटा गायब था और दानपात्र में रखे रुपये भी चोर निकालकर ले गए।