जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कयार गांव में मंगलवार को बारजे के विवाद में गोली चलने पर एक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने पूरे प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी समेत चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। एससपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।