जौनपुर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र में माधवपट्टी के कांतापुर में शराब के नशे में दो लोगों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक ने दूसरे साथी की हत्या कर दी। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। इस दौरान जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।