फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महाराष्ट्र में BJP की जीत पर कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी, कहा- सुशासन एवं जन-कल्याणकारी नीतियों को मिली जीत

महाराष्ट्र में महायुति की और उत्तर प्रदेश में हुए उपचुनाव में एनडीए की जीत पर भाजपा जिलाध्यक्ष जनता का आभार जताया। पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी और पटाखा फोड़कर खुशी मनाई। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि सुरक्षा दौर सुशासन के साथ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जीत मिली है। उत्तर प्रदेश उपचुनाव में 9 में से 7 सीटों पर भाजपा के जीत दर्ज किया है। पीएम मोदी के नेतृत्व की जीत है। एनडीए की विजय मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन पर जनता के विश्वास की मुहर है। यूपी के सुशासन और विकास को अपना मत देने वाले उत्तर प्रदेश के सम्मानित मतदाताओं का आभार एवं सभी विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई। बटेंगे तो कटेंगे और एक रहेंगे-सेफ रहेंगे का नारा आगे आने वाले चुनाव में खूब चलेगा। महाराष्ट्र में महायुति की प्रचंड जीत का श्रेय पीएम नरेंद्र मोदी, महाराष्ट्र की जनता और पार्टी और गठबंधन की एकजुटता को दिया है। महाराष्ट्र ने एक बार फिर दिखा दिया कि वह पीएम नरेंद्र मोदी के पीछे है। इस जीत को एकता की विजय बताया। हमारी पार्टी के नेताओं ने महाराष्ट्र की सभी सीटों पर काम किया। उक्त अवसर पर जिला महामंत्री सुशील मिश्र, धनंजय सिंह, आमोद सिंह, दिव्यांशु सिंह, सिद्धार्थ राय, अवनीश यादव, प्रदीप यादव, अंशुमान सिंह, शुभम मौर्य आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें