अपनों संग होली का पर्व मनाने के बाद महानगरों को लौटने वालों की समस्या बढ़ गई है। अगले सप्ताह तक विभिन्न स्थानों की ओर जाने वाली ट्रेनों में सीटें फुल हैं। लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ है। कुछ ट्रेनों में नो रूम की स्थिति भी हो गई है। महानगरों को जाने वाली ट्रेन में 150 से 200 तक वेटिंग चल रही है। तत्काल टिकट के लिए मारामारी चल रही है।