शाहगंज में अपने पुत्र की जमानत कराने गई मां शीला व बहू नीलम को शुक्रवार की देर शाम एसडीएम कोर्ट के बाहर दूसरी बहू और उसकी मां जमकर पिटाई करने लगी। जिसका वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस प्रशासन में हडकंप मच गया। क्षेत्र के मडवां मोहिद्दिनपुर गांव निवासी रामानंद पुत्र राम प्रीत के भाई श्यामानंद की पत्नी समधीपुर गांव निवासी ललिता ने पुलिस को तहरीर देकर अपने जेठ रामानंद पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाया था। जिसकी पुलिस ने गिरफ्तारी कर शांतिभंग भंग की धारा में पाबंद कर चालान उपजिलाधिकारी न्यायालय भेज शुक्रवार की शाम भेज दिया था। पीड़ित रामानंद का आरोप है कि एसडीएम कोर्ट में जमानत कराने पहुंची मां शीला व पत्नी नीलम को कोर्ट के बाहर विपक्षी नौरंगी देवी और ललिता ने जमीन पर पटक कर पिटाई कर दी। जिसका वीडियो राहगीरों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी। इस संबंध में पूछे जाने पर क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि मामला संज्ञान में है पीडित द्वारा तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।