मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से सिंगल क्लिक के माध्यम से आवास योजना शहरी 2.0 के अंतर्गत 2 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे करीब 2000 करोड़ की अनुदान राशि अंतरित किए। इसमें जिले के 3069 शहरी गरीबों के भी खाते में आवास बनाने के लिए एक-एक लाख रुपये की पहली किश्त पहुंची। मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में देखा गया।