जौनपुर में मछलीशहर नगर के एक होटल में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में राज्य कर अधिकारी रोहित सिंह ने व्यापारियों को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से जुड़े विभिन्न प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने जीएसटी पंजीकरण, रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया, कर भुगतान, ई-वे बिल सहित अन्य आवश्यक नियमों को सरल भाषा में समझाया। कार्यक्रम के दौरान रोहित सिंह ने व्यापारियों की ओर से पूछे गए विभिन्न सवालों के जवाब दिए और उनकी शंकाओं का समाधान किया। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे कर संबंधी सभी नियमों का पालन करें और समय पर रिटर्न दाखिल कर अनावश्यक दंड से बचें। इस अवसर पर उपस्थित व्यापारियों ने कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए जीएसटी व्यवस्था से जुड़े कई व्यावहारिक पहलुओं पर जानकारी प्राप्त की।