सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बरगांव में शनिवार देर रात अज्ञात कारण से लगी आग के कारण तीन झोपड़ी जलकर राख हो गई, एक 35 वर्षीय महिला झूलस गई, झोपडी में रखा कपड़ा, आभूषण एवं राशन आदि जलकर खाक हो गया। सरायख्वाजा के बरगांव निवासी मनोज गौतम अपने परिवार के साथ रात करीब 8 बजे खाना खाने के बाद दूसरी झोपड़ी में सोने चला गया रात करीब 9 बजे किसी ने सूचना दी कि झोपड़ी से आग के लपेटे उठ रही हैं शोर गुल मचाते हुए मनोज आनन फानन में पहुंचा तो देखा आग विकराल रूप ले चुकी थी जब तक लोग आग पर काबू पाते तब तक आग ने तीन झोपड़िया को अपने गिरफ्त में ले लिया था और थोड़ी ही देर में आग ने झोपड़ी के अंदर रखे सामान को खाक में बदल दिया। मनोज गौतम ने बताया की झोपड़ी के अंदर करीब 50 किलो गेहूं और 40 किलो चावल पंखा,चारपाई समेत अन्य जरूरी कागजात रखे गए थे जो जलकर राख हो गए,बगल के झोपड़ी में रहने वाले सर्वेश कुमार ने बताया कि झोपड़ी के अंदर रख बेड,रजाई,चारपाई और खाने पीने के समान आग में जलकर राख हो गए,भुवाल गौतम ने बताया कि झोपड़ी में कंबल,रजाई कपड़ा आदि सामान रखे गए थे जो पूरी तरह से जलकर राख हो गए आग इतनी भयानक थी कि झोपड़ी के अंदर रखे बक्से के सामान भी जलकर राख हो गए आग की खबर लगते ही मौके पर ग्रामीणों ने पहुंचकर किसी तरह से आग को काबू किया लेकिन तब तक तीनों झोपड़िया आग में जलकर नष्ट हो गई थी। झोपड़ी के अंदर रखे बक्से को निकालने के दौरान सनोज की पत्नी अमृता 35 वर्ष झुलस गई।थाना अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि आग का कारण अज्ञात है।पीड़ितों द्वारा तहरीर प्राप्त हुई है संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है विधि कार्रवाई की जा रही है।