फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर के गांव में चोरों का तांडव, छत के रास्ते घर में दाखिल हुए, गहने और नकद पर हाथ साफ कर फरार हुए, पुलिस कर रही जांच

जौनपुर थाना क्षेत्र के मनिहांगोविंदपुर गांव में बीती रात चोरों ने छत के रास्ते घर मे दाखिल होकर लाखो की चोरी की साथ ही आलमारी मे रखा दस्तावेज भी उठा ले गए गांव के रहने वाले आनंद दुबे अपने घर के बाहर बरामदे में सोए थे और उनकी पत्नी अपने कमरे में सोई हुई थी बीती रात्रि छत की सीढ़ी का दरवाजा खोल कर चोर घर मे दाखिल हुए और तीन कमरों में रखे कीमती सामान के साथ साथ अलमारी में रखा सोने और चांदी का करीब दो लाख का जेवर और नगदी पच्चीस हजार चोर उड़ा ले गए और घर के पीछे का दरवाजा खोल कर भाग गए जब सुबह आनंद अपने घर मे दाखिल हुए तो उनका होश उड़ गया आलमारी खुली हुई है और सामान गायब है पीड़ित ने घटना की जानकारी 112 की पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी इस बारे मे थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय का कहना है कि घटना की जानकारी है उचित कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें