जौनपुर जिले के नए पुलिस कप्तान डा. कौस्तुभ ने मंगलवार को पुलिस लाइन के अतिथि गृह में पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। इससे पहले उन्होंने पूर्वांचल में आस्था का केंद्र शीतला चौकियां धाम में मत्था टेककर आशीर्वाद ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि वह शासन की मंशानुरूप कार्य करेंगे। अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण रखने का प्रयास करेंगे। उनका प्रयास होगा कि फरियादियों को किसी प्रकार की निराशा न हो।