फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में आबादी की जमीन के कब्जे को लेकर मामला गर्म, गोली चलने की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी, चार गिरफ्तार

शाहगंज क्षेत्र के राजापुर सहावै गांव में सोमवार को आबादी की जमीन पर कब्जा को लेकर पट्टीदारो मे हुए विवाद में चली गोली से हडकंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से चार लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुटी। पीडित ओमप्रकाश के बेटे अमन भारद्वाज ने बताया कि क्षेत्र के राजा पुर गांव निवासी मृतक बाबुराम की पुत्री निर्मला देवी ने गांव की आबादी की जमीन को युनिस पुर गांव निवासी आदित्य को नोटरी कर दिया। आरोप है कि सोमवार की दोपहर जिला पंचायत सदस्य शोले राजभर अपने तकरीबन पचास साथियों के साथ उक्त जमीन पर कब्जा करने के नीयत से पहुंचे। पीड़ित अमन के परिवार के लोगों ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो उनपर फायरिंग कर दी। उक्त गांव निवासी पट्टीदार संगीता का आरोप है आबादी की जमीन पर चौथाई हिस्से की हकदार निर्मला देवी है। उन्होंने अपनी आबादी की जमीन का नोटरी कर दिया है। नोटरी की जमीन पर कब्जा करने पहुंचे जिला पंचायत शोले के उपर पट्टीदारो ने तीन राउन्ड फायरिंग कर दिया। फायरिंग की आवाज सुनकर गांव में हडकंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के दो दो लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुटी हुई। इस संबंध में पूछे जाने पर क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान नें बताया कि जमीनी विवाद को लेकर मारपीट का मामला संज्ञान में आया है। गोली चलने की जानकारी नही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें