शाहगंज क्षेत्र के सबरहद रसूलपुर गांव निवासी शाहगंज बाजार आई महिला से उचक्कों ने नकदी व जेवरात पार कर दिए पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी आए दिन हो रही लूट व उचक्का गीरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने मे पुलिस नाकाम साबित हो रही है। क्षेत्र के सबरहद रसूलपुर गांव निवासी आशा देवी पत्नी सभाजीत बाजार गृहस्थी का सामान लेने आ रही थी उसी दौरान नगर के रामलीला चौराहे समीप दो युवकों ने महिला को रोककर पांच लाख रुपये उसके अकाउंट मे डालने की बात कही महिला ने जब इस बात से इनकार किया तो उचक्कों ने चोरी का पैसा बताकर आधा आधा लेने की बात कही फिर भी महिला ने इनकार कर दिया उसी दौरान महिला को अपने जाल में फसाकर मतिभ्रम कर उक्त महिला को आजमगढ़ तिराहे समीप ले जाकर कान का झाला गले का लाकेट तकरीबन 30हजार का और नकदी 800 रुपये लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी परिवार समेत पुलिस को दिया।दूसरी घटना उक्त गांव निवासी साधना पुत्री विनय नगर के बाइपास स्थित एक अस्पताल में प्राइवेट स्टाफ नर्स का काम करती थी। बीते बुधवार की शाम अपने घर से अस्पताल में नौकरी करने के लिए साइकिल से निकली जैसे ही सिधाई मोड समीप पहुंची पीछे से आ रहा तेज रफ्तार लुटेरे ने साइकिल को ढकेल कर पीडित के गले का दस ग्राम का चैन तकरीबन 75 हजार और मोबाइल लूटकर फरार हो गया। ऐसे ही उक्त युवती से अक्टूबर माह में नजीराबाद समीप महिला से मोबाइल लूटकर लुटेरों फरार हो गए थे। घटना की जानकारी पीड़ित ने तहरीर के माध्यम से पुलिस को दिया लेकिन पुलिस अभी तक ना ही उचक्कों को पकड पाई और ना ही लुटेरों को पकड स्की आए दिन हो रही ऐसी घटनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं मे दहशत का माहौल बना हुआ है।