जौनपुर के सुजानगंज थाना क्षेत्र के सरायपड़री में दो स्थानों पर शुक्रवार की देर शाम फायरिंग से दहशत फैल गई। इस घटना को दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने अंजाम दिया। वहीं, गोली चलाने की इस घटना का पुलिस ने मुठभेड़ के बाद खुलासा किया। एएसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह के मुताबिक इस घटना को दो बाइक सवार पांच आरोपियों ने मनबढ़ई में अंजाम दिया है। इनमें मुठभेड़ के दौरान एक के पैर में गोली लगी है, जबकि उसका एक साथी भी गिरफ्तार किया गया है।