फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ ने मनाया वर्ष प्रतिपदा उत्सव, पथ संचलन कर दिया समरसता का संदेश; VIDEO

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जौनपुर नगर के तत्वाधान में वर्ष प्रतिपदा उत्सव व आद्य सरसंघचालक प्रणाम का आयोजन बजरंग शाखा ताड़तला में किया गया। शाहगंज में बालिका विद्यालय एवं ताखा पश्चिम गांव स्थित मां सरस्वती लाइब्रेरी परिसर में संघ संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की जयंती के अवसर पर वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता अशोक अयोध्या प्रसाद ने की। पथ संचलन पुराना चौक स्थित बालिका विद्यालय से चलकर एराकियाना तिराहा, रामलीला भवन, कोतवाली चौक, डाकखाना तिराहा, घासमंडी चौक, चूड़ी मोहल्ला होते हुए बालिका विद्यालय में जाकर समाप्त हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें