फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से जनपद से जाए एक अच्छा संदेश; VIDEO

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने शाही किला परिसर में पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने सरकारी और गैर-सरकारी संस्थाओं से योग दिवस में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद से योग के क्षेत्र में एक सकारात्मक और प्रेरणादायी संदेश जाना चाहिए। डीएम ने अधिक से अधिक युवाओं को योग दिवस से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया। यह पूर्वाभ्यास क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कमल के निर्देशन में आयोजित हुआ। पतंजलि योग समिति, उत्तर प्रदेश के सह-राज्य प्रभारी अचल हरिमूर्ति ने प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास कराया। आयुष विभाग के योग प्रशिक्षक विकास कुमार और जगदीश ने भी इसमें सहयोग किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें