फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में जनता ने निकाला कैंडल मार्च, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाकर जताया आक्रोश

हिंदू और मुस्लिम संगठनों ने कैंडल मार्च निकाल कर आतंकवाद व पाकिस्तान का पुतला फूंका और काली पट्टी बांधकर सड़कों पर उतरकर पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए पुतला दहन किया। सर्व वैश्य समाज  के नेतृत्व मे रविवार की देर शाम कैंडल मार्च निकाला गया। जिसमें आतंकवाद मुर्दाबाद व पाकिस्तान मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए और पहलगाम में हुए आतंकी हमले की मजम्मत की गई। कैंडल मार्च में शामिल हिंदू मुस्लिम के लोगों ने एक हाथ में जलती मोमबत्ती तो दूसरे हाथों में तिरंगा लेकर आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। हमले में मारे गए निर्दोष लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई। हाजी मेराज, मौलाना फहद, अंसार राईन व अफजाल अहमद आदि ने पाकिस्तान के झंडे को जलाकर देश में शांति और सद्भाव की अपील की। मार्च पुरानी सब्जी मंडी से शूरु होकर नगर मुख्य चौराहे पर पहुंचा जहां पर पाकिस्तान का पुतला फूंका गया ।कैंडल मार्च रोडवेज परिसर में पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। इस दौरान वैश्य नेता ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ सभी धर्मों के लोगों को एकजुट होकर लड़ने की आवश्यकता है। आतंकी हमले में सम्मिलित लोगों को फांसी देने और पीड़ित परिवारों को शहीद का दर्जा देकर न्याय दिलाने की मांग की। इस विरोध के दौरान सदर तहसीलमुलहक, पूर्व सभासद आज़म राईन, तमजीद अशरफ व हाजी मेराज , मौलाना फहद,सरवर चौधरी, पूर्व चेयरमैन शिव गोविंद साहू,नीलम गुप्ता,गणेश सभासद, सुमित आदि लोग मौजूद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें