जौनपुर के मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से सामुहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। जबकि मौके से चौथा आरोपी भाग निकला, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।