शाहगंज-नगर के रामलीला मैदान में शनिवार को असत्य पर सत्य की हुई जीत विजयादशमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। रामलीला मैदान में राम और रावण युद्ध में असत्य की पराजय हुई। मर्यादा पुरुषोत्तम राम के अग्निबाण से रावण दहन के दौरान वातावरण जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। रामलीला मैदान में प्रभु के दर्शन और रावण वध देखने के लिए अपार जनसमूह का शैलाब उमड पड़ा। 165 साल पुरानी रामलीला समिति के अध्यक्ष संदीप जायसवाल द्वारा की गई आरती के बाद शाहपंजा स्थित संगत जी मंदिर से रामरथ रामलीला मैदान के लिए रवाना हुआ।