जौनपुर में महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री और भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह ने बीएमसी चुनाव में भाजपा और गठबंधन की जीत का श्रेय उत्तर भारतीय समाज को दिया है। कुल्हनमऊ स्थित एक होटल में 'द गोल्डन ट्री' होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कृपाशंकर सिंह ने कहा कि मुंबई (बीएमसी) चुनावों में भाजपा और गठबंधन की जीत में उत्तर भारतीय समाज की भूमिका निर्णायक रही है।