डोभी क्षेत्र के बजरंगनगर स्थित हनुमानजी मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा व हनुमानजी कथा के लिए कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा पूरे क्षेत्र भ्रमण के बाद मंदिर परिसर में समापन किया गया। रामकथा व हनुमानजी कथा का श्रद्धालुओं को रसपान पं. रतन वशिष्ठ महाराज कराएंगे। कथा का आयोजन सुवास सिंह, अरविंद सिंह, अनु,विकास सिंह, आशु,अजय सिंह, अरविंद, कृष्ण मोहन चौरसिया, अशोक कुमार सिंह की देख रेख में संपन्न होगा।