फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : प्रज्ञा पुराण कथा के लिए गायत्री परिवार की तरफ से निकाली गई कलश यात्रा

मुंगराबादशाहपुर के स्टेशन रोड पर स्थित मां गायत्री शक्तिपीठ से शनिवार को प्रज्ञा पुराण कथा के लिए गायत्री परिवार की तरफ से भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली गई, जो पूरे नगर में भ्रमण करने के उपरांत पुन:निकाले गए स्थान पर पहुंच कर समाप्त हुआ। नगर के विभिन्न स्थानों पर छतों से पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया गया। पीतांबर परिदृश्य में निकाली गई कलश यात्रा अदभुत आलौकिक छटा बिखेर रही थी|मां गायत्री मइया के चुनिदें गीतों तथा मत्रोंउच्चारण से पूरा कस्बा गायत्री मय हो गया। ध्वनिप्रसार यंत्रों से गुरूदेव देवर्षि श्री राम शर्मा के जीवन उपयोगी तथा परोपकारी संदेश प्रसारित किए जा रहे थे। मां गायत्री मइया के उद्घ़ोष से पूरा कस्बा गुंजायमान हो गया। बच्चों ने अपने हाथों में सद्ज्ञान से संबंधित स्लोगन लिखे गए तख्तियां को लेकर चल रहे थे। पीत वस्त्र धारी सैकड़ों नारियों ने कलशों को सिर पर रख कर हम बदलेंगे युग बदलेगा, हम सुधरेंगे युग सुधरेगा, नारियों जागो आपने को पहचानो... जैसे प्रेरक उद्दघोष करती हुए यात्रा की शोभा बढ़ा रही थी। शक्तिपीठ के आचार्य गुलाब की देखरेख में पूरा संपन्न हुआ। मुख्य रूप से राजेंद्र कुमार साहू बाबा, डॉ. एसपी सिंह, राजकुमार, नारायण, हेमंत शर्मा, राहुल सिंह, नमन, ऊमर वैश्य आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें