फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जौनपुर : प्रिंसिपल साहब कार से नहीं उतरते तो जाने क्या हो जाता, धू-धू कर जलने लगा वाहन

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्धिकपुर समीप बुधवार रात करीब 10 बजे लुंबिनी दुद्धि मार्ग पर चलती हुई एक कार में शार्ट होने से आग लग गई जब तक दमकल की गाड़ी आग पर काबू पाती तब तक कार जलकर राख हो गई। सरायख्वाजा गांव के निवासी अशोक कुमार सिंह सिद्धिकपुर स्थित एक निजी विद्यालय में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत है। रोज की तरह बुधवार रात करीब 10 बजे वह अपने घर से विद्यालय के लिए जा रहे थे जैसे ही वह सिद्धिकपुर पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे तब तक गाड़ी के अगले हिस्से से धुंआ निकलने लगा जब उन्होने गाड़ी को सड़क किनारे लगाकर देखा तो गाड़ी में शार्ट सर्किट से आग लगी हुई थी उधर आग की लपटे देखते ही आसपास से सैकड़ो की संख्या में लोग एकत्रित हो गए थोडी देर में सूचना पर दमकल की गाड़ीयां भी पहुंच गई लेकिन तब गाड़ी पुरी तरह जलकर राख हो गई थी। थानाध्यक्ष दिलीप सिंह ने बताया घटना की जानकारी होते ही आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियां मंगाई गई थी लेकिन तब तक आग लगने के कारण गाड़ी पूरी तरीके से नष्ट हो चुकी थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें