बरात लेकर शादी करने जा रहे दूल्हा आजाद बिंद (25) की गोली मारकर सरेराह हत्या करने के मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए शुक्रवार को भी परिजनों ने धरना प्रदर्शन किया। एक मई को हुए आजाद हत्याकांड मामले में पुलिस ने सात लोगों को मुख्य आरोपी बनाया गया है। कई आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई। उधर, आजाद के घरवालों का आरोप है कि मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।