फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जौनपुर जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, आयुष्मान कार्ड का डेटा अपडेट न होने पर नाराजगी

जौनपुर के जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र सिंह ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर के बाद जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डायलिसिस में भीड़ और वेटिंग को देखते हुए सीएमएस को नए यूनिट स्थापित करने के लिए प्रस्ताव बना कर देने को कहा है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने चिकित्सालय के विभिन्न विभागों एवं वार्डों का जायजा लिया। सबसे पहले वो आयुष्मान कार्ड डेस्क पर गए और कार्ड की स्थिति जानी। डेटा अपडेट न मिलने पर उसे अपडेट करने को कहा। ओपीडी में भर्ती मरीज मेवालाल यादव से इलाज के बारे में जानकारी ली। एक्सरे कक्ष में निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि कुल 154 डिजिटल एक्सरे किया गया था। उन्होंने साफ-सफाई को बेहतर करने हेतु निर्देशित किया। इसके बाद फार्मासिस्ट कौशल कुमार त्रिपाठी से आवश्यक दवाओं की उपलब्धता एवं वितरण के संबंध में जानकारी ली। जिलाधिकारी के द्वारा महिला औषधि वितरण कक्ष के लाइन में लगी महिलाओं से बाहर की दवा के बारे में पूछा गया जिसपर महिलाओं ने चिकित्सालय से दवा प्राप्त होने की बात कही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें