दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर जौनपुर के प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण किया और कृत्रिम तालाब की व्यवस्था को टटोलकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंगलवार को एसडीएम सदर पवन कुमार सिंह एवं सीओ सिटी देवेश कुमार सिंह जफराबाद कस्बे की मूर्तियों के लिए विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम पवन कुमार सिंह व सीओ सिटी देवेश कुमार सिंह ने गोमती पुल के नीचे कलंदरपुर गांव में उपस्थित पंडाल के पदाधिकारियों की सहमति से मूर्तियों के विसर्जन के लिए स्थान चयनित किया। नगर पंचायत जफराबाद के अधिशासी अधिकारी विजय कुमार सिंह को उक्त स्थान पर जेसीबी मशीन लगवा कर खुदाई शुरू करवा देने एवं रास्ते मे अवरुद्ध एक इंगल को हटवा देने के लिए निर्देश दिया।