फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जौनपुर में दीवानी अधिवक्ता संघ के प्रांगण में होली मिलन समारोह का आयोजन

जौनपुर जिले में दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ भवन के परिसर में सुभाष चंद्र यादव की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसका संचालन संघ के मंत्री रण बहादुर ने किया। मालूम हो कि प्रत्येक वर्ष यह कार्यक्रम आयोजित होता है । शुक्रवार को अधिवक्ता संघ के सदस्यों ने होली मिलन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बिरहा गायिका उजाला यादव ने होली गीत , बिरहा,बेलवरिया, चैता इत्यादि सुनाकर लोगों का मन मोह लिया। इस बीच लोग ठंडई का आनंद लिए और फूल उड़ाते रहे। लोगों की छिपी हुई प्रतिभा निखर कर सामने आई। उक्त कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा,अपर सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार यादव, प्रधान न्यायाधीश रीता कौशिक, सीजेएम शिल्पी चतुर्वेदी व अन्य न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे। जबकि अधिवक्ताओं में ब्रजनाथ पाठक, सत्येंद्र बहादुर सिंह, अवधेश सिंह, मंजीता कौर, हिमांशु श्रीवास्तव ज्ञानेंद्र दुबे, सूर्यमणि पाण्डेय, संकटा प्रसाद पांडेय, प्रदीप निषाद, शैलेश मिश्रा, ओम प्रकाश पाल, चंद्र प्रकाश दुबे, बृजेश निषाद, अवधेश यादव सहित तमाम अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें