फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : स्वास्थ्य टीम ने 240 बच्चों की जांच की, पर्यावरण प्रदूषण से होने वाले रोगों के बारे में किया जागरूक

अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 11 Sep 2024 10:35 PM IST

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम(आरबीएसके) की टीम ने बुधवार को कौशिल्या देवी जायसवाल इंटर कॉलेज केवटली में 240 बच्चों का हीमोग्लोबिन,वजन व स्वास्थ्य सम्बन्धी त्वचा व नेत्र का परीक्षण डॉ केके बौद्ध, डॉ केके निगम, डॉ संजय यादव ने किया।जाँच के बाद विद्यालय के बच्चों को पर्यावरण प्रदूषण के प्रति जागरूक करते हुए उससे होने वाले रोगों के बारे में बताया।डॉ केके बौद्ध ने जागरूक करते हुए कहा कि पर्यावरण प्रदूषण से सांस संबंधी रोग, हृदय रोग होने की संभावना रहती है।बच्चों को वायु प्रदूषण के बारे में जागरूक किया और वायु प्रदूषण से बचने के उपाय बताए।वायु प्रदूषण बच्चों को जल्दी अपनी चपेट में ले लेते हैं क्योंकि बच्चों के अंग नाजुक होते हैं और बच्चे अगला आसानी से इन रोगों का शिकार हो जाते हैं। इसलिए स्वयं जागरूक बनें और घर के सभी सदस्यों को भी जागरूक व क्योंकि जागरूकता ही बचाव है।इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरेंद्र सरोज,दीपक बिंद,कृष्ण कुमार यादव सहित शिक्षक व बच्चे रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें