फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर के ट्रिपल मर्डर मामले में पुलिस का गुडवर्क, दो अन्य अभियुक्त चढ़े हत्थे, लोहे की रॉड और हथौड़ा बरामद

जफराबाद पुलिस ने बीते दिनों हुए तिहरे हत्याकांड का खुलासा किया और बताया कि इस मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही इनके पास से हत्या में प्रयुक्त रॉड और हथौड़ा बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार बीती 25 मई को हत्या हुई थी और घटना के बाद पुलिस ने 122/25 धारा-103(1)/351(3) बीएनएस व 3(2)V एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और इसके साथ ही मामले में दो अभियुक्तों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने नेवादा गांव की झाड़ियों से प्रिंस निषाद और सौरभ बिंद को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें